समाचार सुप्रभात
20 मई, 2023 शनिवार
मुख्य समाचार
■ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे
WHAT rbi says about rs 2000?
Why RBI has withdrawn Rs 2,000 notes, what you should do?
■ भारतीय रिजर्व बैंक दो हजार रुपये के नोट के चलन पर रोक लगाएगा। फिलहाल वैधता बनी रहेगी
![]() | |
| latest news |
■ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया, आज दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
■ दक्षिण-पश्चिम मानसून, समय से पहले दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर पहुंचा
■ कान फिल्म समारोह में भारतीय मंडप में मीडिया और मनोरंजन जगत में महिलाओं की भूमिका पर सत्र आयोजित
राष्ट्रीय
■ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सी यू ई टी-2023 परीक्षा मणिपुर में 29 मई तक के लिए स्थगित की। श्रीनगर में अस्थायी केंद्र बनाने पर भी विचार
■ प्रधानमंत्री इस महीने की 28 तारीख को राष्ट्रीय राजधानी में नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे
■ देश में पिछले नौ वर्ष में कोयला उत्पादन में 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई
अगले दो दशक में विश्व में ऊर्जा की मांग का एक-चौथाई हिस्सा भारत पूरा करेगा - पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी
■ रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी के मौसम में 380 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय
■ जापान ने भारत की एकीकृत भुगतान प्रणाली यू पी आई में शामिल होने की गहरी इच्छा व्यक्त की है
■ इस महीने की 14 तारीख को आये चक्रवाती तूफान मोखा से प्रभावित म्यामां को भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री दी है।
■ एनआईए ने कनाडा स्थित सूचीबद्ध आतंकवादी अर्शदीप ढल्ला के दो करीबियों को गिरफ्तार किया
■ हिरोशिमा में पीएम की 5 देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठक
खेल जगत
■ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे
■ लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के निशानेबाज गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के इटली में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी
■ टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल ने चोट के कारण फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया
■ आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत, आईपीएल 2023 में खत्म हुआ पंजाब का सफर
■ उत्तराखंड में पवित्र सिख तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे
■ गुजरात में सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के तीन दिन के चिंतन शिविर का उद्घाटन
■ मध्यप्रदेश में आतंकरोधी दस्ते द्वारा गिरफ्तार किये गये 16 संदिग्धों को एन आई ए की अदालत में पेश किया गया
■ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था, गरीबों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही है
■ असम में 'नदी तट धार्मिक पर्यटन सर्किट' के विकास के लिए कई विभागों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
■ केंद्र ने दिल्ली के लिए अध्यादेश जारी किया, उपराज्यपाल को वापिस मिले अधिकार।
व्यापार जगत
■ सेंसेक्स में 298 अंकों की तेजी
_🚫चेतावनी: इस न्यूज़ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े व समाचार भारत सरकार की न्यूज एजेंसी से लिए गए हैं अपने स्तर पर उनमें किसी तरह का बदलाव ना करें इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे।
____
