Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana:- पिछले कई वर्षों से मछली पालन कमाई का एक बेहतरीन जरिया बन गया है। किसान भी खेती के साथ-साथ मछली पालन का अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। सरकार द्वारा भी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी दिशा में बिहार सरकार ने आगे बढ़ते हुए एक नई योजना को शुरू किया है। जिसका नाम बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना है। इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा मत्स्य पालन का व्यापार करने वाले लोगों को बंपर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। अगर आप भी बिहार के मछुआरे या किसानों है। तो आप मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए बिहार सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Matsyaki Vikas Yojana से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023
बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के मछुआरों एवं किसानों को मत्स्य पालन करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। मत्स्य पालन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पात्र लाभार्थी को मशीनरी के साथ-साथ हैचरी में मछली पालन करने के लिए 70% तक का अनुदान दिया जाएगा। बाकी की शेष राशि को लाभार्थी द्वारा बैंक लोन या खुद वहन करना होगा। अनुदान राशि प्राप्त कर राज्य के मछुआरे एवं किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana का क्रियान्वयन अभी बिहार के कुछ ही क्षेत्रों में किया जा रहा है। जल्दी इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। 2 दिन पहले ही इस योजना को लेकर बिहार सरकार द्वारा एक नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदकों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के बारे में जानकारी
| योजना का नाम | Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana |
| शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| विभाग | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग |
| लाभार्थी | राज्य के मछुआरे एवं किसान |
| उद्देश्य | मछली पालन तकनीक के द्वारा जलाशय के मत्स्य उत्पादकता एवं उत्पादन को बढ़ाना |
| लाभ | 70% अनुदान राशि का लाभ |
| राज्य | बिहार |
| साल | 2023 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://fisheries.bihar.gov.in/ |
Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana का उद्देश्यपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार द्वारा जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जलाशय में संचयन आधारित मत्स्य ग्रहण एवं कृषि आधारित मत्स्य पालन तकनीकी के द्वारा जलाशय मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए 70% तक अनुदान प्रदान करना है। ताकि राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिल सके। और सब्सिडी राशि प्रदान कर राज्य में मछली पालन करने वाले मछुआरों और किसानों की आय में वृद्धि की जा सके। इस योजना का लाभ राज्य के सभी वर्गों के लाभार्थियों को इकाई लागत का 70% अनुदान दिया जाएगा। जिसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तभी आपको इस योजना के अंतर्गत अनुदान राशि का लाभ मिल सकेगा।70% मिलेगी सब्सिडीपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार के अनुसार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के अंतर्गत मत्स्य अंगुलिका संचयन (हेक्टेयर में) यूनिट की लागत 60 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। इसके अलावा जलाशय में केज बनाने के लिए प्रति केज की लागत 3 लाख रुपए तय की गई है। वहीं जलाशय में पेन बनाने के लिए प्रति पेन की लागत 10.50 लाख रुपए निर्धारित की गई है। इन सभी प्रकल्पो पर लाभुकों को इकाई लागत का 70% अनुदान दिया जाएगा। शेष राशि को लाभार्थी के द्वारा बैंक ऋण या फिर स्वयं वहन किया जाएगा। Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023 की रूप–रेखा
बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना में शामिल जिलों के नामबिहार सरकार द्वारा बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का क्रियान्वयन दक्षिणी बिहार के जिलों में लागू किया जाएगा। इस योजना का लाभ विशेष रुप से बिहार के दक्षिणी जिलों के लोगों को दिया जाएगा। जहां पर जलाशय स्थित है। बिहार के दक्षिणी जिलों के नाम निम्नलिखित है। जिन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana चयन प्रक्रिया
बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के लिए पात्रताBihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आवेदकों को कुछ योग्यताओं को पूरा करना होगा। जो कि कुछ इस प्रकार है –
Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
![]()
![]()
Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana FAQsबिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना क्या है? Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana के तहत राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 70% सब्सिडी प्रदान करना है। बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के तहत किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है? इस योजना के अंतर्गत केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता हैं। बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना 2023 के अंतर्गत कौन कौन आवेदन कर सकते हैं? बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना के अंतर्गत केवल बिहार के मछुआरे एवं किसान ही आवेदन कर सकते हैं। |

