CBSE Compartment Exam 2023
10 वीं और 12 वीं के लिए 6 जुलाई से प्रैक्टिकल एग्जाम, 17 जुलाई से शुरू थ्योरी एग्जाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स जारी कर दी है। दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए बोर्ड 06 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेगा। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर एग्जाम डेट की जांच कर सकते हैं।
![]() |
| CBSE Compartment Exam 2023 |
परीक्षा का आयोजन कब होगा
सीबीएसई नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड 06 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा। नियमित छात्रों के लिए, प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। जबकि प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और थ्योरी परीक्षाएं तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।कब से शुरू होंगी थ्योरी की परीक्षाएं
10 वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई को शुरू होगी और 22 जुलाई, 2023 को खत्म होगी। वहीं, कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 17 जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।एग्जाम में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट
सीबीएसई 10 वीं कंपार्टमेंट डेटशीट
सीबीएसई 12 वीं कंपार्टमेंट डेटशीट
