education in foreign countries helping pletform
education in foreign countries. पिछले कुछ समय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने वाले भारतीय छात्रों की कुल संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भारतीय छात्रों के लिए विदेश में सबसे लोकप्रिय स्टडी प्लेस अमरीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप और सिंगापुर है। यदि आप विदेश से उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं तो इन प्लेटफॉर्म्स की मदद ले सकते हैं-![]() |
| education in foreign countries |
education in foreign countries
ईयूगेटवे
ईयूगेटवे विदेश में अध्ययन परामर्श फर्म है, जो यूरोपीय देशों में शिक्षा के लिए परामर्श देने के साथ लैंग्वेज ट्रेनिंग प्रोग्राम भी करवाती है। eugateway.in पर यूनिवर्सिटी एवं कोर्स की पहचान कर सकत है। इसके साथ ही यह भी समझने का मार्गदर्शन मिलेगा कि प्रवेश प्रक्रिया क्या है, वीजा के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है।आइडीपी कंसल्टेंसी
यह कंपनी एक इंटरनेशनल एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन है, जो दुनियाभर में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा देती है। यहां आस्ट्रेलिया, अमरीका, यूके, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और कनाडा में स्टडी का मार्गदर्शन मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म पर पाठॺक्रम की सलाह के साथ आइईएलटीएस की तैयारी, वीजा, आवास, स्वास्थ्य कवर की जानकारी मिलेगी।
एडवाइस
इस प्लेटफॉर्म की मदद से भी आप सही विदेशी शैक्षणिक संस्थान का चुनाव कर सकते हैं। यहां यूके, यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, दुबई, स्विट्जरलैंड, मलेशिया आदि देशों में स्टडी की जानकारी ले सकते हैं।