RPSC OMR Guideline for Upcoming Exam's
आरपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में ओएमआर शीट संबंधी दिशा निर्देश जारी: आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के पेपर में सवालों के 4 विकल्पों की जगह अब 5 विकल्प हो जाएंगे। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पांचवें विकल्प का चयन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न के किसी एक विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी द्वारा किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने पर प्रति प्रश्न 1/3 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों में यदि किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया गया है, तो उसे उसे परीक्षा के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।
![]() |
| RPSC OMR Guideline for Upcoming Exam's |
RPSC OMR Guideline for Upcoming Exam's
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वस्तुनिष्ठ भर्ती परीक्षाओं में अब प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट में 5वां विकल्प भी दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहिए तो वह उसे स्थिति में पांचवें विकल्प को भर सकता है। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न में किसी भी विकल्प का चयन नहीं करता है तो प्रति प्रश्न 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी को पांचो में से एक विकल्प भरना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी एग्जाम में 10% से अधिक प्रश्न में कोई भी विकल्प नहीं भरता है, तो फिर उसे परीक्षा हेतु अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।RPSC Exam MCQ Five Option New Pattern
एग्जाम में अभ्यर्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिससे कि अभ्यर्थी सभी प्रश्नों में किसी एक विकल्प का चयन कर उसे भरें। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी को ओएमआर शीट वीक्षक को सौंपनी होगी। वीक्षक इसकी मूल प्रति को स्वयं के पास जमा कर कार्बन प्रति को सावधानीपूर्वक अलग करते हुए परीक्षार्थी को देगा। इस कार्बन प्रति को परीक्षार्थी अपने साथ घर ले जा सकता है। चयन प्रक्रिया पूरी होने तक परीक्षार्थी को इस कार्बन प्रति को सुरक्षित रखना होगा और आयोग द्वारा मांगने पर प्रस्तुत करना होगा।RPSC OMR Guideline for Upcoming Exam's(25 August 2023)
आयोग द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के अभ्यर्थियों हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किये गये हैं जो कि निम्नानुसार है-- वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प दिये जाएंगे। अभ्यर्थी को सही उत्तर निर्दिष्ट करते
- हुए 5 में से केवल एक गोले को ओएमआर शीट पर नीले बॉल प्वाइंट पेन से गहरा कर भरना होगा । प्रत्येक प्रश्न के लिये एक विकल्प को भरना अनिवार्य होगा । यदि अभ्यर्थी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो 5 वें विकल्प Question Not Attempted / अनुत्तरित प्रश्न का चयन कर भरना होगा। किसी भी विकल्प का चयन न करने पर ऐसे प्रश्न के प्रश्न – अंक का 1/3 भाग काटा जायेगा । यदि अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया जाता है तो उसे उस परीक्षा हेतु अयोग्य माना जाएगा।
- समस्त प्रश्नों में किसी एक विकल्प का चयन कर उसे भर दिया गया है, यह सुनिश्चित करने के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्ति पर पूरी ओएमआर शीट वीक्षक को सौंपनी होगी। वीक्षक इसकी मूल प्रति को स्वयं के पास जमा कर कार्बन प्रति को सावधानीपूर्वक अलग करते हुए परीक्षार्थी को देंगे । इस कार्बन प्रति को परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकेगा। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक परीक्षार्थी को इस कार्बन प्रति को सुरक्षित रखना होगा एवं आयोग द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करना होगा ।
RPSC OMR Guideline for Upcoming Exam's Important Links
Notice Release Date- 25 August 2023Press Note Regarding RPSC OMR Guideline for Upcoming Exam's -Click Here
आरपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में ओएमआर शीट संबंधी दिशा निर्देश जारी -Click Here
Official Website -Click Here
FAQ;
प्र. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के सवालों में अब कितने ऑप्शन होंगे ?
ऊ. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के पेपर में सवालों के 4 विकल्पों की जगह अब 5 विकल्प हो जाएंगे।
प्र.राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं में अब नकारात्मक अंकन कैसे होगा ?
ऊ.यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न में किसी भी विकल्प का चयन नहीं करता है तो प्रति प्रश्न 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी को पांचो में से एक विकल्प भरना अनिवार्य होगा। प्र.राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं यदि अभ्यर्थी कोई भी विकल्प नहीं भरता हे होगा ?
ऊ.यदि अभ्यर्थी एग्जाम में 10% से अधिक प्रश्न में कोई भी विकल्प नहीं भरता है तो फिर उसे परीक्षा हेतु अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।
Read Also=RPSC 2nd Grade Teacher Result 2023
