Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023
मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी: मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के तहत विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को B.Ed करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 का उद्देश्य है कि राजस्थान राज्य में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने वाली विधवा या परित्यक्ता महिलाओं द्वारा इस पाठ्यक्रम हेतु देय फीस का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किया जाकर उन्हें संबल प्रदान किया जाना है। मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना का प्रारंभ शैक्षणिक सत्र 2015-16 से लागू है। राजस्थान बीएड संबल योजना के तहत लाभार्थी को 17880 रुपए की सहायता राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है। मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं।
![]() |
| Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 |
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 Application Fees
मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 Required Document
राजस्थान बीएड संबल योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए।- आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
- पते के प्रमाण की फोटो कॉपी।
- बैंक पासबुक के प्रति।
- तलाक प्रमाण पत्र की प्रति।
- मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति।
- मूल निवास प्रमाण पत्र फोटोकॉपी।
- जाति प्रमाण पत्र।
- शिक्षण योग्यता मार्कशीट या प्रमाण पत्र की प्रति।
- शुल्क की रसीद।
- जन आधार कार्ड की प्रति।
- विद्यार्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 Eligibility
- Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 223 का लाभ उन विधवा एंव परित्यक्ता बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों को ही प्राप्त होगा जिन्होंने-राज्य में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्राध्यापिका योजना में आवेदन हेतु पात्र होगी। जिन विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं ने पूर्व वर्षों में बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर बी.एड की योग्यता अर्जित कर ली है। वे महिलाएं इस योजना का लाभ पाने हेतु पात्र नहीं होगीं।
- आवेदन के साथ विधवा प्रशिक्षणार्थी होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (स्व- प्रमाणित प्रति) एवं परित्यक्ता छात्राध्यापिका की स्थिति में सक्षम न्यायालय/ काजी द्वारा जारी तलाकनामें की प्रमाणित प्रति/ डिक्री आवश्यक रूप से संलग्न की जावें। समझौता आधार पर दिये गये तलाक मान्य नहीं होंगें। सक्षम काजी के द्वारा दिये गये तलाकनामें के साथ सामाज के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के स्टाम्प पेपर पर निर्धारित नोटेरी द्वारा प्रमाणित तलाक को प्रमाणित करने के प्रमाण पत्र संलग्न किये जावें ।
- दोनों ही प्रकार के प्रकरणों में नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र प्रस्तुत किया जावें, जिसमें निम्नांकित तथ्यों का उल्लेख करना आवश्यक है-
- (अ) छात्राध्यापिका का नाम, (ब) विधवा/ तलाकशुदा होने की स्थिति में पति का नाम, (स) स्वयं के एवं पति (दोनों) के अलावा पिता का नाम भी साथ में उल्लेख किया जावे (द) विधवा होने की स्थिति, पति के निधन की तिथि (य) परित्यक्ता की स्थिति मे सक्षम न्यायालय / अधिकृत काजी द्वारा जारी / तलाकनामा में डिक्री की तिथि भी अंकित करें (र) दोनों ही स्थिति में पुर्नविवाह नहीं किये जाने का स्पष्ट उल्लेख किया जावें।
- मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 का लाभ लेने के लिए महिला अभ्यर्थी राजस्थान के मूल निवासी होनी चाहिए।
- विधवा या परित्यक्ता महिला राजस्थान के बीएड कॉलेज में नियमित अध्यनरत होनी चाहिए।
- महिला अभ्यर्थी की बीएड कॉलेज में उपस्थित न्यूनतम 75% होनी चाहिए।
- आवेदक महिला किसी अन्य प्रकार की छात्रवृत्ति का पहले से नहीं ले रही हो।
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 महाविद्यालयों हेतु दिशा-निर्देश
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 में राजकीय एवं निजी बी. एड महाविद्यालयों हेतु दिशा-निर्देश-पात्र विधवा/ परित्यक्ता छात्राध्यापिकाओं के ऑलनाईन आवेदन पत्र भरने में उनकी हर संभव मदद की जावें।आवेदक छात्राध्यापिका की संबंधित महाविद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी आनिवार्य है। साथ ही यदि आवेदन पश्चात् किसी छात्राध्यापिका द्वारा महाविद्यालय छोड़ दिया है तो इसकी सूचना अविलम्ब आयुक्तालय को प्रेषित की जावें। अन्यथा होने वाली कार्यवाही के लिए संबंधित संस्था प्रधान जिम्मेदार होंगे।
जिन छात्राध्यापिकाओं को अन्य छात्रवृति/ आर्थिक सहायता मिल रही हो, उन्हें इस योजना के तहत छात्रवृति देय नहीं होगी।
आवेदन की प्रक्रिया: इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु राजस्थान राज्य में स्थित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं में बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो, पात्र है। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्राध्यापिकाऐं एवं जो छात्राध्यापिकाऐं प्रथम वर्ष उत्तीर्ण उपरान्त द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है वे विधवा/ परित्यक्ता योजनान्तर्गत पात्र है। उक्त विधवा/ परित्यक्ता महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाईन आवेदन करना होगा, जो कि संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्था के प्रधान द्वारा संलग्न दस्तावेज एवं सूचनाओं को अभिप्रमाणित कर अपने जिले के नोडल अधिकारी को ऑनलाईन (Forward) किया जायेगा। इसी प्रकार बी.एड. पाठ्यक्रम (द्वितीय वर्ष) एवं आगामी वर्षों में योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा यथा समय प्रसारित विज्ञप्ति अनुसार ऑनलाईन आवेदन करना होगा। जिला नोडल अधिकारी द्वारा वर्णित तथ्यों एवं संलग्न प्रमाण पत्रों / दस्तावेजों की जांच एवं अभिप्रमाणित करने के उपरान्त अपनी अनुशंषा के साथ आयुक्त, कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर को ऑनलाईन निर्धारित तिथि तक (Forward) किया जायेगा।
नोट :-जिन विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं ने पूर्व वर्षों में बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया बी. एड की योग्यता अर्जित कर ली है वे महिलाऐं इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होगी।
ऑनलाईन आवेदन पत्र दिशा-निर्देश भली-भाँति पूर्व पढ़कर भरे । किसी भी प्रकार की कमी से आवेदन निरस्त होता है तो छात्राध्यापिका स्वयं उत्तरदायी होंगी।
अध्ययनरत शिक्षण महाविद्यालय से जिला नोडल अधिकारी को ऑनलाईन फारवर्ड कराने का उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय / छात्राध्यापिका का होगा।
छात्रवृति आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदक के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 महत्वपूर्ण निर्देश
- Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 में विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण निर्देशविद्यार्थी द्वारा एक बार अपना आवेदन जमा करने के बाद संस्थान में हर महीने छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति होना अनिवार्य है। जिसके अभाव में विद्यार्थी का छात्रवृ0त्ति आवेदन विभाग को अग्रेषित नहीं होगा।
- सत्र 2023-24 से विद्यार्थी के आवेदन में जन आधार से सिर्फ विद्यार्थी के स्वयं का ही बैंक खाता लिया जाएगा। आवेदन करने से पहले आवेदक अपना बैंक अकाउंट जन आधार में जोड़ लिया जाना सुनिश्चित कर ले।
- विद्यार्थी जन आधार में स्वयं का बैंक अकाउंट विवरण अंकित करें।
- बैंक अकाउंट यदि बचत खाता है तो न्यूनतम राशि (सामान्य निजी बैंक में ₹5000 एवं राज्यकीय बैंक में ₹1000) से कम नहीं हो)।
- छात्रवृत्ति राशि 30000 रुपए से अधिक होने की स्थिति में बैंक अकाउंट यदि माइनर है, तो बैंक में आवेदन कर उसे सामान्य खाता कराये।
- यदि बैंक खाता विवरण में किसी प्रकार का परिवर्तन है तो जन आधार पर अद्यतन करने के पश्चात ही छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करें।
- बैंक विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा खाता बंद होने के कारण भुगतान असफल होने पर पुनः भुगतान नहीं होगा। इस हेतु विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
How to Apply Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 ?
मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें। Rajasthan BEd Sambal Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के लिए आवेदन करने से पहले इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लेना है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है।- सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी को लॉगिन कर लेना है।
- यदि आपके पास एसएसओ आईडी नहीं है। तो पहले रजिस्ट्रेशन करके, फिर लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको Scholarship (SJE) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप ऑप्शन में न्यू एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं पूछी गई सभी जानकारी भर कर सबमिट पर क्लिक करना है।
- विद्यार्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वैलिडेट करना है।
- इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप सेक्शन में व्यू एंड अपडेट प्रोफाइल सेक्शन पर जाना है। और आधार नंबर को वेरीफाई करना है।
- इसके बाद स्टूडेंट स्कॉलरशिप ऑप्शन में न्यू एप्लीकेशन के लिंक पर वापस आना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- आवेदन फॉर्म में मांगे गई सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। शुल्क की रसीद अपलोड करनी है।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 Important Link
Start Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023- 4 October 2023Last Date Online Application form -31 December 2023
Apply Online -Click Here
Official Notification -Click Here
Official Website -Click Here
FAQ;
प्रश्न. मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना क्या हे ?
उत्तर. Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2023 के तहत विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को B.Ed करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
प्रश्न.मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के आवेदन कब होंगे ?
उत्तर.मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं।
प्रश्न.मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 की लास्ट डेट क्या हे ?
उत्तर. 31 दिसंबर 2023
प्रश्न.मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2023 में कितने रुपये मिलते हे ?
उत्तर.राजस्थान बीएड संबल योजना के तहत लाभार्थी को 17880 रुपए की सहायता राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
इसे भी पढ़े =hssc group d answer key official
BEd Lesson Plan Physics In Hindi PDF
Rajasthan Guest Faculty Teacher Recruitment 2023
