PM Daksh Portal
केंद्र सरकार द्वारा हर वर्ग के नागरिकों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा विकलांग लोगों के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम पीएम दक्ष पोर्टल है। दिव्यांगों को कौशल विकास पाठ्यक्रमों में पंजीकरण तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल को सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिभा भौमिक ने दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शुरू किया है। PM Daksh Portal की सहायता से दिव्यांग नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने लिए नौकरी ढूंढ सकेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पीएम दक्ष पोर्टल से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप पीएम दक्ष पोर्टल से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
![]() |
| PM Daksh Portal |
PM Daksh Portal 2023
देश के दिव्यांग नागरिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 11 सितंबर को पीएम दक्ष पोर्टल लॉन्च किया गया है। सरकार ने दिव्यांग को कौशल विकास पाठ्यक्रमों में पंजीकरण एवं प्रशिक्षण दिलाने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से दिवाली तक 25,000 नौकरियों की उपलब्धता करने का लक्ष्य रखा गया है। दिव्यांग नागरिक इस पोर्टल की मदद से आसानी से कौशल विकास पाठ्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण कर सकेंगे। साथ ही दक्ष पोर्टल की मदद से विकलांग लोगों को घर बैठे ही रोजगार के अवसर ढूंढने में सहायता मिलेगी। पीएम दक्ष योजना के तहत अब तक 1.32 लाख दिव्यांगों को सफलतापूर्वक नामांकित किया गया है। यह पोर्टल दिव्यांग नागरिकों को उनकी रुचि और जरूरत के अनुसार रोजगार के अवसर और कौशल विकास पाठ्यक्रमों की सूची का चयन करने में सहायता करेगा।
शुरू किया गया- केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के -दिव्यांग नागरिक
उद्देश्य -दिव्यांगों के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रमों में पंजीकरण एवं प्रशिक्षण सुलभ कराना और रोजगार के अवसर ढूंढने में सहायता करना
श्रेणी -केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया -ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट- pmdaksh.depwd.gov.in
यह डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण भागीदारों पीडब्ल्यूडी, नियोक्ताओं और जॉब एग्रीग्रेटर्स के लिए एक व्यापक केंद्र के रूप में कार्य करता है। जो पीडब्ल्यूडी के पहल के एनएपी कौशल विकास में भाग लेना चाहते हैं।
दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (NAP) के तहत प्रशिक्षण भागीदारों के रूप में विभाग के साथ सूचीबद्ध विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
पीएम दक्ष पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं में दिव्यांगों दिव्यांगों को उनकी रुचि और जरूरत के अनुकूल 250 से अधिक कौशल विकास पाठ्यक्रम की सूची में से पाठ्यक्रम का चयन करने का मौका मिलेगा।
दिव्यांग को निर्बाध पंजीकरण और प्रशिक्षण भागीदारों तक पहुंच और साथ ही रोजगार के अवसर और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच शामिल होगी।
इस पोर्टल को यूथ फॉर जॉब और अमेजॉन सहित विभिन्न कंपनियों से जोड़ा गया है।
PM Daksh पोर्टल दिव्यांगों के लिए पूरे भारत में नौकरी की रिक्तियां को जिओ टैग कर रहा है।
इस पोर्टल के माध्यम से नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच के अंतर को कम किया जा सकेगा।
पीएम दक्ष पोर्टल 2023 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम -PM Daksh Portalशुरू किया गया- केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के -दिव्यांग नागरिक
उद्देश्य -दिव्यांगों के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रमों में पंजीकरण एवं प्रशिक्षण सुलभ कराना और रोजगार के अवसर ढूंढने में सहायता करना
श्रेणी -केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया -ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट- pmdaksh.depwd.gov.in
PM Daksh Portal का उद्देश्य
पीएम दक्ष पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा में लाना और उन्हें देश के कार्यबल में उत्पादक हिस्से के रूप में शामिल करना है। ताकि दिव्यांग नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया जा सके जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सके।पीएम दक्ष पोर्टल के मुख्य बिंदु
विकलांग लोगों के अधिकारिकता विभाग ने कौशल प्रशिक्षण के उभरते परिदृश्य, प्रशिक्षण भागीदारों के सामने आने वाली चुनौतियों और बाजार प्रासंगिक पाठ्यक्रम की मांग को पहचानते हुए पीएम दक्ष-डीईपीडब्ल्यूडी पोर्टल पेश किया है।यह डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण भागीदारों पीडब्ल्यूडी, नियोक्ताओं और जॉब एग्रीग्रेटर्स के लिए एक व्यापक केंद्र के रूप में कार्य करता है। जो पीडब्ल्यूडी के पहल के एनएपी कौशल विकास में भाग लेना चाहते हैं।
दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (NAP) के तहत प्रशिक्षण भागीदारों के रूप में विभाग के साथ सूचीबद्ध विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
पीएम दक्ष पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं में दिव्यांगों दिव्यांगों को उनकी रुचि और जरूरत के अनुकूल 250 से अधिक कौशल विकास पाठ्यक्रम की सूची में से पाठ्यक्रम का चयन करने का मौका मिलेगा।
दिव्यांग को निर्बाध पंजीकरण और प्रशिक्षण भागीदारों तक पहुंच और साथ ही रोजगार के अवसर और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच शामिल होगी।
इस पोर्टल को यूथ फॉर जॉब और अमेजॉन सहित विभिन्न कंपनियों से जोड़ा गया है।
PM Daksh पोर्टल दिव्यांगों के लिए पूरे भारत में नौकरी की रिक्तियां को जिओ टैग कर रहा है।
इस पोर्टल के माध्यम से नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच के अंतर को कम किया जा सकेगा।
PM Daksh Portal के लिए पात्रता
- आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए दिव्यांग नागरिक पात्र होंगे।
- राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए 15 से 59 वर्ष की आयु तक के लोग पंजीकरण करने के लिए पात्र होंगे।
पीएम दक्ष पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Daksh Portal 2023 पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पीएम दक्ष पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
अब आपको इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको तीन चरणों में फॉर्म भरना होगा।- Besic Details,
- Training Details,
- Bank Details
- पहले आपको बेसिक डीटेल्स के पेज पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर Next Step के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसे ही बाकी सभी पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पीएम दक्ष पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- इसके बाद आप आसानी से रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
