Rajasthan Palanhar Yojana 2023 : राजस्थान पालनहार योजना क्या है?
राजस्थान सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाओ का संचालन किया जा रहा है इन्ही में से एक योजना है राजस्थान पालनहार योजना 2023 , इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले नागरिक को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है राजस्थान पालनहार योजना के लिए कैसे आवेदन करें, क्या योग्यता है व अन्य सभी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है ।
राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ और बेसहारा बच्चों के पालन पोषण व बेहतरीन जीवन के लिए राजस्थान पालनहार योजना 2023 चलाई जाती है , इस योजना के तहत हर साल लाखों बच्चे लाभान्वित होते है यह योजना केवल राजस्थान में निवास करने वाले परिवारों को आर्थिक मदद देने के उद्देश से चलाई जाती है । Palanhar Scheme Pension 2023 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी यहाँ दी गई है ।
![]() |
| राजस्थान पालनहार योजना क्या है? |
राजस्थान पालनहार योजना क्या है?
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई राजस्थान पालनहार योजना 2023 एक ऐसी योजना है जो अनाथ, आश्रित और गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। राजस्थान पालनहार योजना 2023 इस योजना के अंतर्गत 06 वर्ष तक के बच्चों को 750 रुपए तथा 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रुपए प्रति महीने आर्थिक मदद दी जाती है इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है ।राजस्थान पालनहार योजना का कितने रुपए मिलते है:
राजस्थान सरकार द्वारा पालनहार योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को अब बढ़ा दिया गया है जो निम्नलिखित है –- 0-6 वर्ष तक के बच्चों के लिए – 500 रू प्रतिमाह से बढ़ाकर 750 रु कर दिए गए है।
- 6-18 वर्ष तक के बच्चों के लिए – 1000 रू प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रु कर दिए गए है।
- इसके अलावा वस्त्र, स्वेटर, जूते हेतु – 2000 रुपये प्रति वर्ष अतिरिक्त एकमुश्त देय राशि।
राजस्थान पालनहार योजना पात्रता:
राजस्थान पालनहार योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए ।- अनाथ बच्चे का प्रमाण पत्र।
- पुनर्विवाहित विधवा माता की संतान।
- एड्स पीड़ित माता-पिता की संतान।
- कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता की संतान।
- विकलांग माता-पिता की संतान।
- तलाकशुदा परित्यक्ता महिला की संतान।
- न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दंड/ आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता की संतान।
- निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माता की अधिकतम तीन संताने।
- नाता जाने वाली माता की अधिकतम तीन संताने।
पालनहार योजना के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- आधार से जुड़ा हुआ बैंक खाता
- पासवर्ड साइज फोटो
- भामाशाह कार्ड
- पालनहार का आधार कार्ड
- बच्चे का आंगनबाड़ी में पंजीकरण का प्रमाण पत्र / विद्यालय में अध्यनरत होने का प्रमाण-पत्र
राजस्थान पालनहार योजना आवेदन कैसे करें:
राजस्थान पालनहार योजना 2023 आवेदन कैसे करें? राजस्थान सरकार द्वारा पालनहार योजना 2023 के लिए आवेदन हेतु पोर्टल लांच किया गया है, जिसके जरिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इसके अलावा आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है दोनों ही तरीके से आवेदन मान्य है राजस्थान पालनहार योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करें- सबसे पहले आप ऑफ़िसियल वेबसाईट के माध्यम से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें
- अब आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरकर आवश्यक दस्तावेज अटेच करें
- अब आप जिलाधिकारी या ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं।
सारांश –
इस आर्टिकल में राजस्थान पालनहार योजना 2023 से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यदि आप भी इस योजना के योग्य है तो इसमे दिए प्रोसेस को फॉलो करते हुए आवेदन जरूर करें, Rajasthan Palanhar Yojana 2023 से संबधित अन्य कोई सवाल है तो नीचे कॉमेंट करें अन्य योजनाओ के लिए आप हमारा टेलीग्राम ग्रुप जॉइन कर सकते है ।
FAQ;
प्र. 2023 में पालनहार के पैसे कब आएंगे?ऊ. जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता हे तो एक बार पैसे शुरू हो जाने पर प्रतिमाह पैसे आएंगे।
प्र.पालनहार योजना में फॉर्म कैसे भरें?
प्र.पालनहार योजना में फॉर्म कैसे भरें?
ऊ. आप https://sje.rajasthan.gov.in/पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इसके अलावा आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है.
प्र.पालनहार योजना कब शुरू की?
प्र.पालनहार योजना कब शुरू की?
ऊ.8 फरवरी 2005
प्र.पालनहार योजना के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
प्र.पालनहार योजना के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
- ऊ.आय प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- आधार से जुड़ा हुआ बैंक खाता
- पासवर्ड साइज फोटो
- भामाशाह कार्ड
- पालनहार का आधार कार्ड
- बच्चे का आंगनबाड़ी में पंजीकरण का प्रमाण पत्र / विद्यालय में अध्यनरत होने का प्रमाण-पत्र
ऊ.आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ और बेसहारा बच्चों
प्र.पालनहार योजना की पात्रता क्या है?
- ऊ.अनाथ बच्चे का प्रमाण पत्र।
- पुनर्विवाहित विधवा माता की संतान।
- एड्स पीड़ित माता-पिता की संतान।
- कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता की संतान।
- विकलांग माता-पिता की संतान।
- तलाकशुदा परित्यक्ता महिला की संतान।
- न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दंड/ आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता की संतान।
- निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माता की अधिकतम तीन संताने।
- नाता जाने वाली माता की अधिकतम तीन संताने।
