rajasthan prerak recruitment;Rajasthan Seva Prerak Vacancy 2023
प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति एवं सद्भाव संदेश को घर-घर पहुंचाने हेतु 50,000 युवा सेवा प्रेरक के पदों पर बंफर भर्ती की जाएगी।
ये प्रेरक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं संविधान केन्द्रों का संचालन भी करेंगे। इनका कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी
सेवा प्रेरकों की चयन प्रक्रिया एवं नियमों के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
 |
| rajasthan prerak recruitment |
राजस्थान सेवा प्रेरक शैक्षणिक योग्यता:
राजस्थान सेवा प्रेरक के पदों पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं या समकक्ष रखी गई है। इसमें महात्मा गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के प्रमाणपत्रधारक, स्काउट गाइड, एनसीसी प्रमाण पत्र धारक, सुरक्षा सखी मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मा गांधी सेवा प्रेरक एवं महिला एसएचजी को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा:
राजस्थान सेवा प्रेरक भर्ती के लिए आवेदन हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
वेतन :
राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 4500 रुपए प्रतिमाह मानदेव दिया जाएगा, वेतन संबधित नियम व शर्ते विस्तृत विज्ञापन के साथ जारी होगी।
महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की नियुक्ति:
राजस्थान में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की नियुक्ति ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर होगी।, व अन्य निर्देश नोटिफिकेशन में पढ़े ।
महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती चयन प्रक्रिया:
प्रदेश के हर जिले के जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चयन प्रक्रिया का नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। चयन के लिए उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर जिला कलक्टर की
अध्यक्षता में गठित समिति प्रेरकों का अंतिम अनुमोदन कर चयनितों की सूची शांति एवं अहिंसा निदेशालय को भेजेगी। चयनित प्रेरकों को गांधी दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रेरकों की ऑनलाइन उपस्थिति, मॉनिटरिंग एवं भुगतान की कार्यवाही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सॉफ्टवेयर से की जाएगी।
निष्कर्ष:
इस आर्टिकल में राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 से संबधित जानकारी दी गई है, राजस्थान सरकार द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जायेगे । भर्ती संबधित और अधिक अपडेट के लिए आप हमारा व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन कर सकते है ।