Kabira Electric Motorcycles India Launch Next Month – Bookings Open

KM 3000 and KM 4000 hi-speed electric bikes ready for launch in February 2021

Kabira Mobility will launch KM 3000 and KM 4000 electric bikes in February 2021. The product proposition revolves around being completely made in the country, And being high speed bikes with no range anxiety. Pre-bookings are now open.

The manufacturer says the bikes are equipped with Combi-brakes, best in class range, and fast charging on board. And are being offered with the appeal of IC bikes where style and performance is concerned. Roadside assistance (RSA) is available for these electric bikes.Modern design cues build on a sleek aerodynamic profile. It’s fitted with a fireproof battery, park assist and other smart exciting features. The DeltaEV BLDC motor in use helps achieve a top speed of 120kmph. Riding range is pegged at 150 kms on a single charge. KM 3000 is an electric sports bike. And KM 4000, debuts as an e-street Bike.

Kabira Mobility at AutoExpo 2020Kabira Mobility launched 6 electric scooters at AutoExpo 2020. The range is designed to suit the needs of college students, executives, and last mile delivery fleet.

One of which is specifically designed and developed for the specially abled. The 6 scooters were received well. Electric scooters have been one of the quickest to launch in recent years with a spate of new-age manufacturers entering the market. The electric scooter market is currently a tiny one where volumes are concerned.Jaibir Siwach, CEO of Kabira Mobility said, “These electric bikes were a distant vision when we started our product development journey in Goa in 2018, but they are now a reality and have turned out to be more magnificent than what we had imagined

यूपी शिक्षक भर्ती 2021: 390 प्रिंसिपल और 1504 सहायक टीचर्स के पदों पर भर्ती जल्द, ये कर सकेंगे आवेदन

 

यूपी शिक्षक भर्ती 2021: 390 प्रिंसिपल और 1504 सहायक टीचर्स के पदों पर भर्ती जल्द, ये कर सकेंगे आवेदन


4 दिसंबर 2019 को, राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों की भर्ती और सेवा की शर्तें) के सातवें संशोधन की मंजूरी दी थी
उत्तर प्रदेश के 3049 गैर-सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में 1894 पदों की भर्ती की तैयारी चल रही है। शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक कार्यालय द्वारा 390 प्रिंसिपल और 1504 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन न होने के कारण परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के माध्यम से भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। 4 दिसंबर 2019 को, राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों की भर्ती और सेवा की शर्तें) के सातवें संशोधन की मंजूरी दी थी। उसके बाद, सभी प्रयासों के बावजूद भर्ती शुरू नहीं हो पाई थी।
इस बीच, शिक्षकों की कमी को लेकर फतेहपुर के जूनियर हाई स्कूलों के एक स्कूल के प्रबंधक ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जल्द भर्ती शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। पहले लगभग चार हजार खाली पदों का उल्लेख किया गया है, लेकिन आरटीई मानकों के अनुसार जिलों द्वारा खाली पदों की प्राप्ति के बाद 1894 पदों की सूचना दी गई हैमेरिट लिस्ट के आधार पर होगी भर्ती: भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जरूरी है। पहले स्कूल प्रबंधकों को मूल शिक्षा अधिकारियों की मंजूरी के साथ काम पर रखा गया था। संशोधित नियमों के अनुसार, शिक्षक नियुक्ति की पात्रता के लिए, उम्मीदवार को हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और प्रशिक्षण (बीटीसी / बी.एड या समकक्ष) के लिए 10-10 प्रतिशत नंबर मिलेंगे। शिक्षक भर्ती परीक्षा में मिले नंबरों पर 60 फीसदी नंबरों का अधिभार मिलेगा। टीईटी या सीटीईटी पास करना अनिवार्य है, इसके अतिरिक्त नंबर नहीं हैं।


CBSE CTET Admit Card: 31 जनवरी को परीक्षा, ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न, जल्दी जारी होंगे एडमिट कार्ड

E-shiksha 

CBSE CTET Admit Card: 31 जनवरी को परीक्षा, ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न, जल्दी जारी होंगे एडमिट कार्ड

CBSE CTET 2020 की परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2021 को होगा. सीटीईटी परीक्षा पहले देश भर के 112 शहरों में होनी थी, लेकिन अब शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए नए इंतजामों के तहत पूरे देश भर के 135 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
CBSE CTET Admit Card Latest Updates @ctet.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्‍द ही सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी करने जा रहा है. CBSE CTET 2020 की परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2021 को होगा. 
CBSE ने CTET 2020 की परीक्षा 31 जनवरी 2021 को तय करने के साथ ही कोरोना महामारी के चलते अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए 23 और शहरों में नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के स्थान के विकल्प में सुधार का अवसर भी दिया. बता दें कि सीटीईटी परीक्षा पहले देश भर के 112 शहरों में होनी थी, लेकिन अब शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए नए इंतजामों के तहत पूरे देश भर के 135 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
CBSE CTET Admit Card: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? सीबीएसई के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे. जिन अभ्यर्थियों ने जुलाई 2020 वाले CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लिंक एक्टिव होते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
ऐसे डाउनलोड करें CTET Admit Card
सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
CTET Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 
जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें.
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने पर डाउनलोड करें.
कैसा होगा एग्जाम पैटर्न? CTET परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है. पहला पेपर प्राइमरी स्टेज के लिए और दूसरा पेपर एलीमेंट्री स्टेज के लिए होता है. यदि आवेदक कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं, तो दोनों पेपर देने अनिवार्य हैं. जबकि पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं. दोनों पेपर्स में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे.
इन नियमों का करना होगा पालन एग्जाम यानी परीक्षा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है. परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी. बोर्ड के मुताबिक एग्‍जाम के दौरान कोरोना संक्रमण से जुड़े सभी दिशानिर्देश लागू रहेंगे. परीक्षा के दौरान छात्रों को फेस मास्‍क पहनना और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. एडमिट कार्ड में, सभी जरूरी निर्देश दिए जाएंगे जिन्‍हें फॉलो करना जरूरी होगा. एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.