मासिक करेंट अफेयर्स दिसम्बर : 2020
✍ अति महत्वपूर्ण पार्ट – 6
• हाल ही में पाकिस्तान और जिस देश के बीच शाहीन हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पाकिस्तान के सिंध के भोलारी में किया गया- चीन
• हाल ही में मोरक्को और इज़राइल ने जिस देश की मध्यस्थता में अपने संबंधों को सामान्य करने पर सहमति व्यक्त की है- अमेरिका
• नीति आयोग ने हाल ही में सार्वजानिक स्वास्थ्य निगरानी के लिए जिस नाम से श्वेत पत्र जारी किया है- विजन 2035
• जिस राज्य सरकार राज्य में फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने पर विचार कर रही है- महाराष्ट्र
• जिसने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2020 का आखिरी सीजन जीत लिया है- मैक्स वेरस्टैपेन
• अमेरिका ने रूस से S-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने हेतु जिस देश के रक्षा उद्योगों और उसके अध्यकक्ष समेत तीन अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है- तुर्की
• ऊर्जा संरक्षण दिवस जिस दिन मनाया जाता है-14 दिसंबर
• दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम का नया कप्तान जिसे बनाया गया है- क्विंटन डिकॉक
• भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रा नोटों की प्राप्ति, भंडारण और भेजने के लिए जिस शहर में एक स्वचालित बैंक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है- जयपुर
• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है- असम
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कच्छ में जितने महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास किया- तीन
• वह देश जिसके प्रधानमंत्री अगले साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2021) समारोह में मुख्य अतिथि होंगे- ब्रिटेन
• ड्रग कंट्रोल ऑपरेशन पर भारत और जिस देश के बीच हाल ही में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गयी- म्यांमार
• हाल ही में जिस देश ने अंगारा A5 हैवी-लिफ्ट रॉकेट को लॉन्च किया- रूस
• अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने वर्ष 2023 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लगातार दूसरी बार जिस राज्य को सौंपे जाने की घोषणा की है- ओडिशा
• सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस हिमा कोहली को जिस राज्य के हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस नियुक्त किया है- तेलंगाना
• साल 1959 में हिन्द केसरी का खिताब जीतने वाले जिस पहलवान का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- श्रीपति खांचनाले
• गृह मंत्रालय ने हाल ही में जिस सांसद एवं अभिनेता को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है- सनी देओल
• विजय दिवस (Vijay Diwas) जिस दिन मनाया जाता है-16 दिसंबर
• हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में जिस नयी स्वदेशी नौका को शामिल किया गया है- इंटरसेप्टर सी-454
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Join 🔜 @RAS_RPSC_REET_Patwari
राजस्थान की नदियाँ
राजस्थान के जल संसाधनों को प्रमुख रूप से दो भागो मैं बांटा गया है।
1. नदियों का जल
2. झीलों का जल
राजस्थान में प्रवाह के आधार पर नदियों को तीन भागों में बांटा गया है।
1. अरब सागर में गिरने वाली नदियां
2. बंगाल की खाड़ी की ओर जाने वाली नदियां
3. अंतः प्रवाह वाली नदियां
1. अरब सागर में गिरने वाली नदियां –
Trick – सालू की मां पश्चिमी बनास पर सोजा
साबरमती, लूनी, माही, पश्चिमी बनास, सोम, जाखम
1. लूनी नदी –
उदगम स्थल – अजमेर जिले की आनासागर झील/नाग पर्वत
प्रवाह की दिशा – दक्षिण-पश्चिम
लूनी नदी की लंबाई – 330 किलोमीटर
लूनी नदी पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नदी है।
भारत की एकमात्र नदी जिसका आधा भाग खारा तथा आधा भाग मीठा हैं।
लूनी नदी बाड़मेर जिले के बालोतरानामक स्थान से खारी हो जाती है।
लूनी नदी के खारी होने का एक प्रमुख कारण मिट्टी की लवणीयता है।
लूनी नदी के उपनाम – लवणवती, मारवाड़ की गंगा, रेगिस्तान की गंगा
लूनी नदी के प्रवाह वाले जिले – अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौरपी
लूनी नदी की सहायक नदियां – लीलडी, सूकड़ी, जोजड़ी, सागी, मीठड़ी, जवाई, बांडी
लूनी नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी – जवाई
लूनी नदी की सहायक नदी जिसका उद्गम स्थल अरावली पर्वत नहीं है – जोजड़ी
लूनी नदी राजस्थान के जालौर जिले से निकलकर कच्छ की खाड़ी में गिरती है।
जवाई नदी का उदगम स्थल – गोरिया गांव (पाली)
जवाई नदी के प्रवाह वाले जिले – पाली, जालौर, बाड़मेर
सुमेरपुर (पाली) के निकट जवाई नदी पर जवाई बांध बना हुआ है। इसे मारवाड़ का अमृत सरोवर कहते हैं।
2. पश्चिमी बनास –
उदगम स्थल – नया सानवारा गांव (सिरोही)
पश्चिमी बनास कच्छ के रन (कच्छ की खाड़ी) में विलुप्त हो जाती है।
यह सिरोही जिले में प्रवाहित होती है।
3. माही नदी –
उदगम स्थल – (धार जिला) मध्य प्रदेश की विंध्याचल पहाड़ियों से (मेहद झील)
माही नदी दक्षिणी राजस्थान की प्रमुख नदी है।
माही नदी राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के खांदू गांव से प्रवेश करती हैं।
माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।
माही नदी बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले की सीमा बनाती है।
माही नदी अपने प्रवाह क्षेत्र में \”उल्टा V\” बनाती है।
माही नदी के उपनाम – कांठल की गंगा, आदिवासियों की गंगा, वागड़ की गंगा, दक्षिण राजस्थान की गंगा
माही नदी डूंगरपुर जिले में सोम और जाखम नदियों के साथ मिलकर बेणेश्वर नामक स्थान पर त्रिवेणी का निर्माण करती है।
बेणेश्वर में लगने वाला मेला आदिवासियों का कुंभ कहलाता है।
माही नदी पर बांसवाड़ा जिले में बरखेड़ा नामक स्थान पर माही बजाज सागर बांध बनाया गया है।
अनास नदी – विंध्याचल (MP) से निकलकर बांसवाड़ा में बहती हुई माही नदी में मिल जाती है।
माही नदी पर पंचमहल, रामपुर (गुजरात) में कडाना बांध बनाया गया है।
माही नदी सिंचाई परियोजना से लाभान्वित राज्य – राजस्थान, गुजरात
माही नदी की कुल लंबाई – 576 किलोमीटर
माही नदी की राजस्थान में लंबाई – 171 किलोमीटर
माही की सहायक नदियां – सोम, जाखम, अनास, हरण, चाप, मोरेन (Trick – SJAHCM)
माही के प्रवाह की दिशा – पहले उत्तर-पश्चिम और पुनः वापसी में दक्षिण-पश्चिम
माही नदी गुजरात में बहते हुए खंभात की खाड़ी में विलुप्त हो जाती है।
माही नदी तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, एवं गुजरात में बहती हैं।
इसके प्रवाह क्षेत्र को छप्पन का मैदान कहा जाता है।
माही की सहायक नदी इरु नदी इसमें माही बजाज सागर बांध से पहले आकर मिलती है। शेष नदियां बांध के पश्चात मिलती हैं।
4. सोम नदी –
उदगम स्थल – बीछामेडा की पहाड़ियां (उदयपुर)
सोम नदी उदयपुर व डूंगरपुर की सीमा बनाती है।
सोम नदी डूंगरपुर में बेणेश्वर में माही नदी में मिलती है!
प्रवाह वाले जिले – उदयपुर, डूंगरपुर