RRB NTPC 2020-21 Phase II Exam Date, Admit Card @rrbcdg.gov.in: दूसरे फेज की ऑनलाइन परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 30 जनवरी तक जारी रहेंगी. इस बार पहले से अधिक (27 लाख) छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. दूसरे फेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. बोर्ड, फ्री ट्रैवल पास भी एडमिट कार्ड के साथ ही जारी करेगा.
RRB NTPC 2021 Exam Date Released- अपडेटेड 6:27 PM
- एडमिट कार्ड 12 जनवरी से जारी होंगे
- परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होंगी
RRB NTPC 2020-21 Phase II Exam Date, Admit Card @rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड ने दूसरे चरण की परीक्षाओं के लिए एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं. इस संबंध में आधिकारिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी गई है. दूसरे फेज में लगभग 27 लाख छात्र ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे. एग्जाम की डेट्स के साथ अन्य जानकारियां भी नोटिस में जारी की गई हैं.
नोटिस के अनुसार, दूसरे फेज की ऑनलाइन परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 30 जनवरी तक जारी रहेंगी. इस बार पहले से अधिक (27 लाख) छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. दूसरे फेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. बोर्ड, फ्री ट्रैवल पास भी एडमिट कार्ड के साथ ही जारी करेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 12 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगा.
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा दूसरे फेज में हैं उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस पर इसकी जानकारी भेज दी जाएगी. केवल उन्हीं उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध होगा जिनका एग्जाम इस फेज में है. परीक्षाएं मार्च 2021 तक चलनी हैं इसलिए बाकी स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम डेट्स बाद में जारी होंगी.
बोर्ड ने अंत में छात्रों को सुझाव दिया है कि वे भर्ती परीक्षा के संबंध में किसी भी अनाधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही हि भरोसा करे।
