मासिक करंट अफेयर 2020

मासिक करंट अफेयर2020

•    

•    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में महाराष्ट्र में स्थित जिस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है- कराड जनता सहकारी बैंक लिमिटेड

•    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नयी बैग पॉलिसी जारी की है जिसमें बैग का भार जितने किलोग्राम से अधिक नहीं होगा-5 किलोग्राम

•    जिस पत्रकार लेखक को उनके उपन्यास ‘द सिटी एंड द सी’ के लिए तीसरे रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है- राजकमल झा

•    वह देश जिसने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक नया संपत्ति क़ानून पास किया है जिसके तहत देश के पूंजीपतियों पर एक ख़ास टैक्स लगया जाएगा- अर्जेंटीना

•    भारत और जिस देश ने एक विशेष कार्य-बल गठित करने का निर्णय लिया है जो कतर निवेश प्राधिकरण को भारत में निवेश के लिए और सुविधा प्रदान करेगा- कतर

•    भारत और जिस देश के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई- इजराइल

•    फोर्ब्स की तरफ से जारी 100 पावरफुल वुमेन लिस्ट में जिस महिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है- एंजेला मर्केल

•    हाल ही में जिस देश ने पहली बार अपने \”कृत्रिम सूर्य\” परमाणु संलयन रिएक्टर को सफलतापूर्वक संचालित किया- चीन

•    चीन और नेपाल के 30 सदस्यों वाले सर्वेक्षण दल की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 86 सेंटीमीटर बढ़कर जितनी हो गयी है-8848. 86 मीटर

•    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस में साल 2024 में होने वाले खेलों में जिस खेल को आधिकारिक तौर पर ओलम्पिक खेलों का दर्जा दे दिया है- ब्रेकडांस

•    जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक-2021 में भारत जिस स्थान पर है-10वें स्थान पर

•    केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के लिए जितने करोड़ रुपये के खर्च की मंजूरी दी है- एक हजार पांच सौ 84 करोड़ रुपये

•    हाल ही में देश भर में जितने राज्यों ने वन नेशन वन कार्ड सुधार योजनाओं को पूरा कर लिया है-9

•    केंद्र सरकार की भागीदारी गारंटी प्रणाली (PGS) के तहत संपूर्ण जिस केंद्रशासित प्रदेश को एक जैविक कृषि क्षेत्र घोषित किया गया है-लक्षद्वीप

•    ओडिशा में पर्यटन विभाग ने जितने स्थानों पर अपने महत्वपूर्ण इको-रिट्रीट कार्यक्रम का शुभारंभ किया- पांच

•    हाल ही में भारतीय टीम के जिस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का घोषणा कर दिया है- पार्थिव पटेल

•    हाल ही में इटली के जिस स्टार फुटबॉलर का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- पाओलो रोजी

•    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) जिस दिन मनाया जाता है-10 दिसंबर

•    चीन ने विश्वभर के विभिन्न देशों के जितने ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है-105

•    हाल ही में जिस देश के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह ने शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया है- कुवैत

Leave a Comment