मासिक करेंट अफेयर्स जनवरी 2021 अति महत्वपूर्ण

 मासिक करेंट अफेयर्स जनवरी 2021 अति महत्वपूर्ण 

जिस बॉलीवुड अभिनेता के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा- सुशांत सिंह राजपूत

• सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा जिस संस्था ने प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र पर हस्तालक्षर किए हैं- डीआरडीओ

• जिस देश की सरकार ने हाल ही में COVID-19 के प्रभावों से उबरने में मदद करने के लिए 3.7 बिलियन डालर के पैकेज की घोषणा की- मलेशिया

• केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को जिस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की- पराक्रम दिवस

• फिलिस्तीन ने जितने वर्षों के बाद साल 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चुनाव आयोजित करने के लिए तैयार है- 14 साल

• भारतीय रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती से पहले जिस मेल ट्रेन का नाम बदलकर \’नेताजी एक्सप्रेस\’ करने का फैसला लिया है- हावड़ा-कालका मेल ट्रेन

• खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू को अस्थाई तौर पर जिस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है- आयुष मंत्रालय

• गुजरात सरकार ने हाल ही में ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर यह रखने की घोषणा की है- कमलम फ्रूट

• भारत ने सबसे पहले जिस पड़ोसी देश को 1.5 कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के डोज अनुदान सहायता के तहत उपहार किये हैं- भूटान

• वह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जो सबसे कम 27 पारियों में 1000 रन बनाने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बन गए है- ऋषभ पंत

• जिस राज्य के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री माता प्रसाद का हाल ही में निधन हो गया- अरुणाचल प्रदेश

• गणतंत्र दिवस परेड में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर जो बन जाएँगी- भावना कांत

• जिस राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने \’वनस्कूल वन आईएएस’ योजना का उद्घाटन किया है- केरल

• भारत और जिस देश ने हाल ही में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ITC) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं- जापान

• अमेरिका के ‘ओपन स्काई संधि’ से अलग होने की घोषणा के बाद जिस देश ने भी इस संधि से वापसी की घोषणा की है- रूस

• अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की टीम ने भारतीय मूल की जिसको व्हाइट हाउस में नेशनल इकनॉमिक काउंसिल का डेप्युटी डायरेक्टर नामित किया- समीरा फाजिली

• अद्यार कैंसर संस्थान की जिस अध्यक्षा का 19 जनवरी 2021 को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- डॉक्टर वी. शांता

• हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिस ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया है- सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट

• जिस देश की सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारी रॉबर्ट क्लाइव के इंडियन सिल्वर दरबार के मॉडल के निर्यात पर रोक लगा दी है- ब्रिटेन

• फ्रांस के तेल-ऊर्जा समूह टोटल ने अडानी एनर्जी में जितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने हेतु 2.5 अरब डॉलर का समझौता किया है- 20 प्रतिशत

• भारत ने हाल ही में ईरान के चाबहार बंदरगाह को जितने हार्बर क्रेन की आपूर्ति की है- दो

• हाल ही में जिस देश ने संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन को प्रमुख रणनीतिक साझेदार करार दिया है- अमेरिका

• केंद्र सरकार ने हाल ही में जिस पूर्व न्यायाधीश को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है- पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई

• वह देश जिसने यूएई की मंजूरी के बाद अबुधाबी में अपना दूतावास खोल दिया है- इजराइल

• अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने हाल ही में स्टार्ट (Strategic Arms Reduction Treaty) संधि को जितने साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है- पांच साल

• जिस राज्य ने 24 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया- उत्तर प्रदेश

• जिसने हाल ही में एक राष्ट्रीय प्रवासन सहायता पोर्टल- “श्रमशक्ति” को लांच किया है- अर्जुन मुंडा

• भारत में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिस दिन मनाया जाता है- 25 जनवरी

• प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 के लिए जितने बच्चों को चयनित किया गया है- 32

• जिस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘पंख’ योजना को लॉन्च किया है- मध्य प्रदेश

• इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के जिस दिग्गज बल्लेबाज को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है- कुमार संगकारा

• राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल जिस दिन को मनाया जाता है- 24 जनवरी

• स्पेन और जिस देश ने हाल ही में 590 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं- फ्रांस

• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जितने व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार- 2020 प्रदान करने की मंजूरी दी है- 40

Leave a Comment