एनटीपीसी अपडेट

 

RRB NTPC 2020 Phase II Exam Date Released: दूसरे फेज की एग्‍जाम डेट्स जारी, 27 लाख छात्र होंगे शामिल


RRB NTPC 2020-21 Phase II Exam Date, Admit Card @rrbcdg.gov.in: दूसरे फेज की ऑनलाइन परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 30 जनवरी तक जारी रहेंगी. इस बार पहले से अधिक (27 लाख) छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. दूसरे फेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. बोर्ड, फ्री ट्रैवल पास भी एडमिट कार्ड के साथ ही जारी करेगा.

RRB NTPC 2021 Exam Date ReleasedRRB NTPC 2021 Exam Date Released
02 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 6:27 PM 
  • एडमिट कार्ड 12 जनवरी से जारी होंगे
  • परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होंगी

RRB NTPC 2020-21 Phase II Exam Date, Admit Card @rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड ने दूसरे चरण की परीक्षाओं के लिए एग्‍जाम डेट्स जारी कर दी हैं. इस संबंध में आधिकारिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी गई है. दूसरे फेज में लगभग 27 लाख छात्र ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे. एग्‍जाम की डेट्स के साथ अन्‍य जानकारियां भी नोटिस में जारी की गई हैं. 

नोटिस के अनुसार, दूसरे फेज की ऑनलाइन परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 30 जनवरी तक जारी रहेंगी. इस बार पहले से अधिक (27 लाख) छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. दूसरे फेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. बोर्ड, फ्री ट्रैवल पास भी एडमिट कार्ड के साथ ही जारी करेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 12 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगा. 

जिन उम्‍मीदवारों की परीक्षा दूसरे फेज में हैं उन्‍हें उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस पर इसकी जानकारी भेज दी जाएगी. केवल उन्‍हीं उम्‍मीदवारों का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा जिनका एग्‍जाम इस फेज में है. परीक्षाएं मार्च 2021 तक चलनी हैं इसलिए बाकी स्‍टूडेंट्स के लिए एग्‍जाम डेट्स बाद में जारी होंगी. 

बोर्ड ने अंत में छात्रों को सुझाव दिया है कि वे भर्ती परीक्षा के संबंध में किसी भी अनाधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही हि भरोसा करे।

Reet Update

 🚀 *Update सबसे तेज*🚀

👉 *रीट लेवल-1 में B.Ed डिग्री धारियों को शामिल करने को लेकर फिर से विचार किया जा रहा है*

👉 *रीट भर्ती में पदों की संख्या 1000 बढ़ाकर 32000 कर दी गई है*

*https://www.studygovtexam.com/2019/07/21000.html?m=1*

☝️ *रीट भर्ती का विज्ञापन अगले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा और परीक्षा 25 अप्रैल 

2021 को*

विश्व के सात महाद्वीप

विश्व के सात महाद्वीप

❣️ एशिया

👉एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।

👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 29.50% है।

👉एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है।

👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालद्वीप है।

👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी यांगटिसीक्यांग है।

👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (8848 मी) है।

👉इस महाद्वीप पर कुल 48 देश हैं।

👉एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कैस्पियसन सागर है।

👉एशिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु मृतसागर (395 मी) है।

👉यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।

👉यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।

👉एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।

💟👉 अफ्रीका

👉अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 20.20% है।

👉अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है।

👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मेओटी है।

👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी नील है।

👉अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट किलीमंजारो (5895 मी) है।

👉अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया है।

इस महाद्वीप पर कुल 54 देश हैं।

👉इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु असाई झील (156 मी) है।

👉अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।

👉यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।

👉हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।

💟👉 उत्तरी अमेरिका

👉यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 16.05% है।

👉उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा है।

👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश सेण्ट पीरे है।

👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मिसीसिपी मिसौ है।

👉उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट माउंट मैकिल्ले (6194 मी) है।

👉इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील सुपीरियर है।

👉उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु डैथ वैली (86 मी) है।

👉यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।

👉इस महाद्वीप पर कुल 23 देश हैं।

👉कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।

👉विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।

👉वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।

💟👉 दक्षिण अमेरिका

👉यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 11.80% है।

👉दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है।

👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश फॉकलैंड द्वीप है।

👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी अमेजन है।

👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एन्काकागुआ (6906 मी) है।

👉दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बाल्डस प्रायद्वीप (40 मी) है।

👉इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।

👉इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं

💟👉 अंटार्कटिका

👉यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 9.60% है

👉इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत विंसन मौसिफ़ है।

👉इस महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु बेन्द्रल बैंच (2853 मी) है।

👉यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।

👉इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।

👉यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

💟👉 यूरोप

👉यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।

👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 6.50% है।

👉इस महाद्वीप पर कुल 50 देश हैं।

👉यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस है।

👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।

इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है।

👉यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस है।

इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील लैडोगा है।

👉यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।

👉यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

💟👉 ऑस्ट्रेलिया

👉ऑस्ट्रेलिया एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।

👉इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 5.03% है।

👉ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है।

👉इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश नौरु है।

👉इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मर्रे-डार्लिंग है।

👉ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोस्यूूस्को है।

👉इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर है।

👉ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे गहरा बिन्दु आयर झील (16 मी) है।

👉यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।