मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025-26 की 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें PDF
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2025-26 2nd Merit List: राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE) द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए द्वितीय चरण की मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है।
यदि आपने भी इस योजना के तहत फ्री कोचिंग के लिए आवेदन किया था और पहली लिस्ट में आपका नाम नहीं आया था, तो आपके लिए यह बेहद बड़ी खुशखबरी है। विभाग द्वारा खाली सीटों को भरने के लिए एग्जाम-वाइज और डिस्ट्रिक्ट-वाइज दूसरी मेरिट सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप अपनी मेरिट लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं, नाम आने के बाद रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि क्या है और बायोमेट्रिक उपस्थिति की क्या प्रक्रिया रहेगी।
![]() |
| मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025-26 की 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें PDF |
CM Anuprati Yojana 2nd Merit List 2025-26: मुख्य बिंदु
योजना का नाम मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना (Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana)
राज्य :- राजस्थान (Rajasthan)
विभाग:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE)
सत्र :- 2025-26
लिस्ट जारी होने की तिथि:- 22 मई 2026
कोचिंग जॉइन करने की अंतिम तिथि ;- 06 जून 2026 से 10 जून 2026 (विभाग के नियमानुसार)
आधिकारिक वेबसाइट :- sje.rajasthan.gov.in
2nd Merit List क्यों जारी की गई?
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के अनुसार, प्रथम चरण की मेरिट सूची जारी होने के बाद कई छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित कोचिंग संस्थानों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई थी। इन रिक्त रह चुकी सीटों को भरने के लिए विभाग ने उन पात्र अभ्यर्थियों की सूची निकाली है जिनके आवेदन पहले से स्वीकृत (Approved) थे लेकिन उन्हें कोई संस्थान अलॉट नहीं हुआ था।
आवंटित कोचिंग जॉइन करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
यदि आपका चयन द्वितीय मेरिट सूची में हुआ है, तो आपको निम्नलिखित नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा:
- बायोमेट्रिक उपस्थिति (Biometric Verification): चयनित अभ्यर्थियों को अपने आवंटित कोचिंग संस्थान के सूचीबद्ध केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। वहाँ आपको अपनी सुविधानुसार आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान (फिंगर प्रिंट / आईरिश स्कैन / फेस रिकॉग्निशन) के माध्यम से अपनी जॉइनिंग सुनिश्चित करनी होगी।
- अंतिम तिथि: संस्थान में उपस्थिति दर्ज कराने और जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 06 जून से 10 जून 2026 के बीच रखी गई है। देर न करें, अन्यथा आपका आवंटन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।
- एक बार जॉइनिंग का नियम: ध्यान रखें कि यदि किसी अभ्यर्थी ने इस मेरिट सूची के तहत आवंटित कोचिंग संस्थान में एक बार जॉइन कर लिया, तो वह आगामी सत्रों में इस योजना के अंतर्गत नया आवेदन करने या लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होगा।
एग्जाम-वाइज 2nd मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? (How to Check)
आप आधिकारिक वेबसाइट और अपनी SSO ID दोनों के माध्यम से अपना रिजल्ट और अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
- तरीका 1: SJE पोर्टल के माध्यम से (Direct PDF Download)
1. सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए “News & Press Release” या “Coaching Yojana” सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPSC, RAS, REET, RSSB (Patwari/Clerk), Sub-Inspector, Constable, NEET/JEE, Banking & Insurance की “Final 2nd Merit List 2025-26″के अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे।
4. अपने एग्जाम से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें और अपना नाम/एप्लिकेशन नंबर सर्च करें।
- तरीका 2: SSO ID के माध्यम से
1. अपने SSO Rajasthan पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉग इन करें।
2. SJMS Portal ऐप्स पर जाएं।
3. CM Anuprati Coaching Yojana के विकल्प को चुनें और अपने Application Status पर क्लिक करें।
4. यहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपको कौन सा कोचिंग संस्थान आवंटित हुआ है।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
2nd Merit List Download Link: यहाँ क्लिक करें (SJE Portal)
Official Website:- sje.rajasthan.gov.in
SSO Rajasthan Login: sso.rajasthan.gov.in
नोट:
- इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जिन्होंने अनुप्रति योजना का फॉर्म भरा था!
