Rajasthan Board Merit Scholarship

Rajasthan Board Merit Scholarship 

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मेरिट छात्रवृत्ति दी जाएगी: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं, वरिष्ठ उपाध्याय एवं प्रवेशिका परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई करने में आसानी होगी। राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में नीचे संपूर्ण जानकारी दी गई है।
Rajasthan Board Merit Scholarship
Rajasthan Board Merit Scholarship

table of contant

1.rajasthan bord merit scholarshi
2.rajasthan bord merit scholarship latest news
3.kaksha avdhi or chaatravati

Rajasthan Board Merit Scholarship Latest News

राजस्थान बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को 3 वर्ष तक प्रतिमाह 500 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिसमें सीनियर सेकेंडरी विज्ञान वर्ग में प्रथम 40 स्थानों पर, सीनियर सेकेंडरी वाणिज्य, कला वर्ग और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में प्रथम 20-20 स्थानों पर रहने वाले परीक्षार्थियों को इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र माना जाएगा।
इसी प्रकार माध्यमिक स्तर पर प्रथम 150 स्थानों पर तथा प्रवेशिका में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 400 रुपए की छात्रवृत्ति 2 वर्ष के लिए दी जाएगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की अवधि और दरें इस प्रकार हैं। राजस्थान बोर्ड कि इस छात्रवृत्ति की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट एवं अपने संस्था प्रधान से भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा अवधि                                     छात्रवृत्ति

उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण 3 वर्ष 500 रुपए प्रतिमाह
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा उत्तीर्ण 3 वर्ष 500 रुपए प्रतिमाह
प्रवेशिका परीक्षा उत्तीर्ण 2 वर्ष 400 रुपए प्रतिमाह
माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण 2 वर्ष 400 रुपए प्रतिमाह

FAQ
प्र. क्या राजस्थान बोर्ड स्क्लोरशिप देता है ?
ऊ.हा राजस्थान बोर्ड प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कॉलर शिप प्रदान करता है 

REET 2021 : रीट परीक्षा दे रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर

REET 2021 : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) दे रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान बोर्ड कोशिश कर रहा है कि महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र उनके गृह जिले में ही आवंटित किए जाएं। बोर्ड की प्राथमिकता है कि परीक्षा देने के लिए महिला अभ्यर्थियों को अन्य जिलों में न जाने पड़े। हालांकि कई सीमावर्ती जिलों में परीक्षा केंद्रों की संख्या मांग के हिसाब से कम बताई जा रही है क्योंकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने वरीयता में यहां अपना परीक्षा केंद्र चुना है। ऐसे में इन जिलों में हो सकता है कि महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र आसपास के जिलों में आवंटित कर दिए जाएं। 

रीट का आयोजन 26 सितंबर को होगा। परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में 4200 केंद्रों पर आयोजित होगी।  रीट के लिए साढ़े 16 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। 

31 अगस्त तक भाषा संशोधन का अवसर

राजस्थान बोर्ड ने रीट अभ्यर्थियों को भाषा संशोधन के लिए 31 अगस्त का अवसर दिया हुआ है। अभ्यर्थी रीट की वेबसाइट reetbser21.com से प्रारूप डाउनलोड कर 300 रुपये प्रति संशोधन शुल्क के साथ स्पीड पोस्ट के जरिए 31 अगस्त तक रीट कार्यालय को भेज सकते हैं। 4 साल से रीट की परीक्षा नहीं हुई है, जिसके कारण इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या में 6 लाख की बढ़ोतरी हो गई है। वर्ष 2017 में हुई रीट भर्ती परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने से कट ऑफ मेरिट पर भी इसका असर पड़ेगा। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सलेक्शन करवाने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 2017 में हुई रीट फर्स्ट लेवल में उच्चतम कट ऑफ 132 और सेकंड लेवल में 136 गई थी।सरकार की घोषणा के मुताबिक रीट से 31 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है।

17 August 2021 Current Affairs

17 August 2021 Current Affairs

1. कौनसा राज्य है जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है ?
Ans. उत्तर प्रदेश

2. भारत का कौनसा पहला अस्पताल है जिसके अंदर फायर स्टेशन स्थापित किया गया है ?
Ans. एम्स दिल्ली

3. किस क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाडी शाकिब अल हसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है ?
Ans. बांग्लादेश क्रिकेट टीम

4. ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में विश्वभर में सबसे प्रदृषित देश कौनसा था ?
Ans. बांग्लादेश

5. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिया है ?
Ans. मिजोरम

6. प्रधानमंत्री ने लगातार कौनसी बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है ?
Ans. 8वी

7. किस एयरलाइन कंपनी ने ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़़ियों को 5 वर्ष तक फ्री हवाई सफर देने की घोषणा की है ?
Ans. गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी

8. किस राज्य ने वंदना कटारिया को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है ?
Ans. उत्तराखंड

9. कौन सा एप्प विश्वभर में सबसे अधिक बार डाउनलोड किये जाने वाला ऐप बन गया है ?
Ans. टिकटॉक

10. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितने पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है ?
Ans. 1,380 पुलिस कर्मी