प्रमुख देवियां ( राजस्थान)

प्रमुख देवियां ( राजस्थान)

  1. छीक माता – जयपुर
  2. छीछ माता – बांसवाड़ा

3.   हिचकी माता – सरवाड़ (अजमेर)

4.    अम्बिका माता – जगत (उदयपुर)

5.    क्षेमकारी माता- भीनमाल (जालौर)

6.     सुभद्रा माता -भाद्राजूण (जालौर)

7.     खूबड़ माता – सिवाणा (बाड़मेर)

8.     बाण माता – उदयपुर सिसोदिया वंश की कुल देवी

9.     नागणेची माता – नगाणा गांव (बाडमेर)

10.   बिखडी माता – उदयपुर

11.   सुंन्धा माता -सुन्धा पर्वत (जालौर)

12.   घेवर माता – राजसमंद

13.   चार भुजा देवी – खमनौर (राजसमंद)

14.   पीपाड़ माता- ओशिया (जोधपुर)

15.   आमजा माता – केलवाडा (उदयपुर)

16.   कुशाल माता- बदनोर (भीलवाडा)

17.   जिलाडी माता – बहरोड़ (अलवर)

18.   चैथ माता – चैथ का

21.   आवरी माता- निकुम्भ (चित्तौड़गढ) लकवे के रोगियां का उपचारकत्र्ता देवी

22.   भदाणा माता – कोटा

23.   भांवल माता – नागौर

24.   भंवर माता- छोटी सादडी (प्रतापगढ)

25.   सीता माता- बडी सादडी (चित्तौड़गढ)

26.   दधिमति माता- गोठ मांगलोद (नागौर)

27.   हींगलाज माता – नारलाई (जोधपुर)

28.   त्रिपुरा सुन्दरी माता /तरतई माता/त्रिपुरा महालक्षमी -तलवाडा (बांसवाडा)

29.   उन्टाला माता – वल्लभ नगर (उदयपुर)

30.   भद्रकाली माता – हनुमानगढ़

31.   मगरमण्डी माता – नीमाज (पाली)

32.   विरात्रा माता – बाड़मेर

33.   कुण्डालिनी माता- राश्मी (चित्तौड़गढ)

34.   जमुवाय माता-जमवारामगढ़ (जयपुर) कच्छवाह वंश की कुल देवी।

35.   धूणी माता -डबोक (उदयपुर)

36.   सेणी माता – जोधपुर

37.   बिजासणी माता – लालसौट (दौसा)

38.   सुगाली माता- आउवा (पाली)

39.   आसपुर माता – आसपुर तह. (डूंगरपुर)

40.   बडली माता-चित्तौड़गढ़ छीपों का अंकोला (बेडचनदी के किनारे)

41.   जोगणिया माता – भीलवाडा

42.   लटियाल भवानी -जोधपुर-कल्ला समाज की कुल देवी। इन्हे खेजड़अेरी राय भवानी भी कहते है।

43.   खोडिया देवी – जैसलमेर

44.   सीमलमाता- बसंतगढ़ (बाड़मेर)

45.   अधर देवी /अर्बुदा देवी – माऊंट आबू

46.   राणी भटियाणी – जसौल (बाडमेर)

47.   नगटी माता – जयपुर

48.   महामाई माता- रेनवाल (जयपुर)

49.   ज्वाला माता – जोबनेर (जयपुर) खंगारातो की कुल देवी

पोकरण वाली आसपुर माता बिस्सा समाज की कुल देवी है।

त्रिपुरा सुन्दरी पांचाल जाति की कुल देवी

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP
(Indira Gandhi Canal Project)

✔️ उपनाम :- मरु गंगा तथा रेगिस्तान की जीवन रेखा ।

✔️ प्रारम्भिक नाम :- राजस्थान नहर ।

✔️ 2 नवम्बर 1984 को इन्दिरा गाँधी के नाम पर इसका वर्तमान नाम रखा।

✔️ इस परियोजना का प्रारम्भिक प्रारूप सार्दुल सिंह द्वारा तैयार किया गया था व मुख्य अभियन्ता कंवर सेन थे, इस परियोजना की प्रारम्भिक लागत 64 करोड़ रूपये अनुमानित थी ।

✔️ कंवर सेन ने अपने प्रतिवेदन “बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता’ में प्रथम बार अपनी इन महत्वाकांक्षी योजना का प्रारुप तैयार किया ।

✔️ 1953 में केन्द्रीय सिंचाई तथा नौवहन आयोग द्वारा परियोजना की प्रथम रिपोर्ट तैयार की गई जिसे विश्व बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई । इस परियोजना का शुभारम्भ 31 मार्च 1958 को तत्कालीन गृहमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत द्वारा किया गया ।

✔️ 19 दिसम्बर 1958 को राजस्थान नहर बोर्ड का गठन किया गया तथा इसका प्रथम अध्यक्ष कंवर सेन को बनाया गया

✔️ 11 अक्टूम्बर 1961 को भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने “रावतसर शाखा के नौरंगदेसर वितरिका में जल प्रवाहित कर इस परियोजना को में जल प्रवाह का शुभारम्भ किया गया ।

नोट :- इस परियोजना में जल वितरण हेतू शाखाओं का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था, परन्तु लिफ्ट परियोजना का निर्माण किया जाना प्रस्तावित नही था । सन् 1963 में पहली बार लिफ्ट परियोजना को भी इस परियोजना के प्रारूप में शामिल किया गया । सन् 1968 में इस परियोजना की प्रथम लिफ्ट नहर कंवर सेन लिफ्ट नहर का कार्य प्रारम्भ हुआ

✔️ इस परियोजना में सिंचित क्षेत्र के विकास हेतु 1974 में सिंचाई क्षेत्र विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया ।

नहर प्रारूप

✔️ इन्दिरा गाँधी नहर का उद्गम व्यास तथा सतलज नदी के संगम पर स्थित हरिके बैराज फिरोजपुर, पंजाब (Harike Barrage Ferozepur, Punjab) से होता है । इस नहर की कुल लम्बाई 649 किलोमीटर है । (हरिके बैराज फिरोजपुर (पंजाब) से मोहनगढ़ (जैसलमेर) तक)

✔️ इसमें 204 किलोमीटर राजस्थान फीडर (Rajasthan feeder) की लम्बाई है । जो हरिके बैराज से मसीतावली (हनुमानगढ़) तक है ।

नोट :- मसीतावली से मोहनगढ़ (जैसलमेर) तक राजस्थान मुख्य नहर (Rajasthan Main Canal) है जो 445 किलोमीटर लम्बी है । इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना का अंतिम बिन्दु (जीरो प्वाईंट) गडरा रोड़ बाड़मेर ((Zero Point) Gadra Road Barmer) है । मोहनगढ़ (जैसलमेर) (Mohangarh (Jaisalmer)) से बाबा रामदेवरा (Baba Ramdevra) एक उपशाखा निकाली गई है ।

✔️ राजस्थान फीडर राजस्थान नहर को जलापूर्ति करती है । राजस्थान फीडर की लम्बाई 204 किलोमीटर है जिसका विभाजन निम्नानुसार है –

राजस्थान में ➡️ 34 किलोमीटर
हरियाणा में ➡️ 19 किलोमीटर
पंजाब में ➡️ 151 किलामीटर

☛ इन्दिरा गाँधी नहर में जल वितरण हेतु 9 शाखाओं का निर्माण किया गया –

  1. रावतसर शाखा (Rawatsar Branch)
  2. पूगल शाखा (Pugal Branch)
  3. सागरमल गोपा शाखा (Sagarmal Gopa Branch)
  4. अनुपगढ़ शाखा (Anupgarh Branch)
  5. चारण वाला शाखा (chaaran vala Branch)
  6. दातोर वाला शाखा (Dator Vala Branch)
  7. सुरतगढ़ शाखा (Suratgarh Branch)
  8. राजा बीरबलराम शाखा (Raja Birbalram Branch)
  9. बरसलपुर शाखा (Barsalpur Branch)

राजस्थान में सिंचाई, पेयजल एवं जल प्रबंधन में लिफ्ट नहर योजना : एक नजर:-

लिफ्ट नहर योजना का नाम ➡️ जिला

1.कोलायत लिफ्ट नहर योजना ➡️ बीकानेर
2.गजनेर लिफ्ट नहर योजना ➡️ बीकानेर
3.बागडसर लिफ्ट नहर योजना ➡️ बीकानेर
4.पोकरण लिफ्ट नहर योजना ➡️ जैसलमेर
5.फलौदी लिफ्ट नहर योजना ➡️ जोधपुर
6.गंधेली-सहवा लिफ्ट नहर योजना➡️चुरू
7.बरकतुल्ला खाँ लिफ्ट नहर योजन-बाड़मेर

New नोकिया XR20

नोकिया (Nokia) का नया स्मार्टफोन आ रहा है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह Nokia XR20 है। यह स्मार्टफोन 27 जुलाई को लॉन्च होगा। नए नोकिया फोन के लॉन्च से पहले वेब पर इसकी एक इमेज सामने आई है, जिससे फोन के प्रमुख फीचर्स का पता लगता है। नोकिया XR20 स्मार्टफोन डस्ट एंड वॉटर प्रोटेक्शन के साथ रग्ड डिजाइन वाला हो सकता है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है और यह टेक्सचर्ड बैक के साथ आ सकता है।
 
वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है फोन
LoveNokia ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि Nokia XR20 की इमेज कुछ देर के लिए Nokia फोन्स कम्युनिटी फोरम्स पर सामने आई थी। इमेज में नोकिया फोन का बैक दिखता है और माना जा रहा है कि यह Nokia XR20 है। इमेज में नोकिया के फोन के ऊपर पानी की कई बूंदे हैं। साथ ही, फोन के आसपास भी पानी की बूंदे दिखाई पड़ रही हैं। इमेज देखकर लगता है कि नोकिया का यह नया फोन वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। इस फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल हो सकता है। फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आ सकता है। 

6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है फोनइससे पहले, नोकिया मोबाइल (Nokia Mobile) ने फोन के बैक की एक इमेज ट्वीट की थी। इस इमेज में फोन केस के साथ दिखता है और इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के बैक पर टेक्स्ट भी लिखा था, जो कि कुछ इस तरह था, ‘हमारे नए नोकिया फोन के साथ आपको केस की जरूरत नहीं पड़ेगी।’ इससे संकेत मिलता है कि कंपनी नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। नोकिया XR20 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसका रेजॉलूशन 1080X2400 पिक्सल हो सकता है।

फोन के बैक में हो सकता है 48MP का मेन कैमरानोकिया का यह नया फोन 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन के बैक में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4,630 mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Photo by Stas Knop on Pexels.com