REET 2021 : रीट परीक्षा दे रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर

REET 2021 : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) दे रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान बोर्ड कोशिश कर रहा है कि महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र उनके गृह जिले में ही आवंटित किए जाएं। बोर्ड की प्राथमिकता है कि परीक्षा देने के लिए महिला अभ्यर्थियों को अन्य जिलों में न जाने पड़े। हालांकि कई सीमावर्ती जिलों में परीक्षा केंद्रों की संख्या मांग के हिसाब से कम बताई जा रही है क्योंकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने वरीयता में यहां अपना परीक्षा केंद्र चुना है। ऐसे में इन जिलों में हो सकता है कि महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र आसपास के जिलों में आवंटित कर दिए जाएं। 

रीट का आयोजन 26 सितंबर को होगा। परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में 4200 केंद्रों पर आयोजित होगी।  रीट के लिए साढ़े 16 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। 

31 अगस्त तक भाषा संशोधन का अवसर

राजस्थान बोर्ड ने रीट अभ्यर्थियों को भाषा संशोधन के लिए 31 अगस्त का अवसर दिया हुआ है। अभ्यर्थी रीट की वेबसाइट reetbser21.com से प्रारूप डाउनलोड कर 300 रुपये प्रति संशोधन शुल्क के साथ स्पीड पोस्ट के जरिए 31 अगस्त तक रीट कार्यालय को भेज सकते हैं। 4 साल से रीट की परीक्षा नहीं हुई है, जिसके कारण इस बार छात्र-छात्राओं की संख्या में 6 लाख की बढ़ोतरी हो गई है। वर्ष 2017 में हुई रीट भर्ती परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने से कट ऑफ मेरिट पर भी इसका असर पड़ेगा। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सलेक्शन करवाने के लिए इस बार अभ्यर्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 2017 में हुई रीट फर्स्ट लेवल में उच्चतम कट ऑफ 132 और सेकंड लेवल में 136 गई थी।सरकार की घोषणा के मुताबिक रीट से 31 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है।

17 August 2021 Current Affairs

17 August 2021 Current Affairs

1. कौनसा राज्य है जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है ?
Ans. उत्तर प्रदेश

2. भारत का कौनसा पहला अस्पताल है जिसके अंदर फायर स्टेशन स्थापित किया गया है ?
Ans. एम्स दिल्ली

3. किस क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाडी शाकिब अल हसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है ?
Ans. बांग्लादेश क्रिकेट टीम

4. ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में विश्वभर में सबसे प्रदृषित देश कौनसा था ?
Ans. बांग्लादेश

5. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिया है ?
Ans. मिजोरम

6. प्रधानमंत्री ने लगातार कौनसी बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है ?
Ans. 8वी

7. किस एयरलाइन कंपनी ने ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़़ियों को 5 वर्ष तक फ्री हवाई सफर देने की घोषणा की है ?
Ans. गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी

8. किस राज्य ने वंदना कटारिया को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है ?
Ans. उत्तराखंड

9. कौन सा एप्प विश्वभर में सबसे अधिक बार डाउनलोड किये जाने वाला ऐप बन गया है ?
Ans. टिकटॉक

10. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितने पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है ?
Ans. 1,380 पुलिस कर्मी

अभिवृद्धि एवं विकास

अभिवृद्धि एवं विकास 🔰
(GROWTH & DEVELOPMENT)

➤ मानव जीवन का प्रारम्भ गर्भावस्था से माना जाता है।
➤ अभिवृद्धि प्रारम्भ होती है- गर्भावस्था किन्तु विकास की अवस्था प्रारम्भ जन्म के पश्चात् होता हैं।
➤ विकास का प्रारम्भ – गर्भावस्था
➤ अभिवृद्धि एवं विकास दोनों ही एक बालक के लिए आवश्यक है। विकास से तात्पर्य किसी भी बालक के शारीरिक, मानसिक, सामाजिस एवं संवेगात्मक पक्षों में होने वाले परिवर्तन से है जबकि अभिवृद्धि से कार्य केवल शारीरिक पक्ष में होने वाले परिवर्तन से है।

विकास अभिवृद्धि

1.सम्पूर्ण पक्षों में परिवर्तन केवल शारीरिक पक्ष
में परिवर्तन
2.व्यापक है संकुचित है
3.जीवन पर्यन्त चलता है। निश्चित समय तक
(16-18)
4.निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बाल्यवस्था में कुछ
समय के लिए स्थाई
(मन्द गति)
5.विकास हमेशा चारों पक्षों में होता है- अभिवृद्धि केवल
शारीरिक पक्ष
को दशार्त